5 दिसंबर 2012 - 20:30

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव कूफी अन्नान के प्रवक्ता ने एक बार फिर मियामांर के मुसलमानों की दयनीय स्थिति की ओर से चेतावनी दी है..........

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव कूफी अन्नान के प्रवक्ता ने एक बार फिर मियामांर के मुसलमानों की दयनीय स्थिति की ओर से चेतावनी दी है।मार्टिन नेसर्की ने बुधवार को मियांमर में रोहिंग्या मुसलमानों की दशा पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के सहयोगी वालेही एमोस जो इस समय मियांमार में हैं, राखीन में शरणार्थी शिविर का निरीक्षण कर चुके हैं और उन्होंने इस शरणार्थी शिविर में शरणार्थियों की दशा अत्याधिक दुखदायी खेदजनक बताया है।प्रवक्ता ने कहा कि राहत कार्य के लिए सब से बड़ी चुनौती सुरक्षा का विषय है। प्रवक्ता ने बताया कि महासचिव के सहयोगी ने मियांमार की सरकार से मांग की है कि वह राखीन के रोहिंग्या मुसलमानों तक राहत पहुंचाने हेतु अंतरराष्ट्रीय संगठनों से सहयोग करे।हालिया महीनों में मियांमार में जातीय दंगों के दौरान चरमपंथी बौद्धों के हाथों बहुत से रोहिंग्या मुसलमान मारे गये तथा कई गांव जला दिये गये।संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार चरमपंथी बौद्धों के आक्रमणों में ३०० से अधिक रोहिंग्या मुसलमान मारे गये तथा हज़ारों लोग अपना घर बार छोड़ कर भाग गये।..........166